निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा जुलूस : सीअो

सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर बुधवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

लातेहार. सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर बुधवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने की. बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार, बीडीओ मनोज तिवारी, थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े मुख्य रूप से शामिल थे. बैठक में बताया गया कि 30 मार्च को ईद, एक अप्रैल को सरहुल पर्व व छह अप्रैल को रामनवमी मनायी जायेगी. इस दिन थाना चौक से पानी टंकी और फिर बाजारटांड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने कहा कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा. वाहन और साउंड सिस्टम से जुड़े लोगों की पूरी जानकारी थाना में जमा करनी होगी. सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा. उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन की सोशल मीडिया पैनी नजर रहेगी. बीडीओ मनोज तिवारी ने कहा कि लातेहार के लोग शांतिप्रिय हैं. यहां सभी धर्मों का सम्मान होता है. उन्होंने सभी जिलेवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ पर्व को मनाये. उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा विधि व्यवस्था उत्पन्न करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर राजन तिवारी, जय सिंह, ललित पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, श्रवण पासवान, मोहर यादव, राजकुमार प्रसाद, पिंटू रजक, रिजवान, सब्बीर मियां व मुस्तकीम समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >