चंदवा़ प्रखंड क्षेत्र के अलौदिया पंचायत अंतर्गत टूढामु गांव में रेलवे लाइन के समीप पोल संख्या 186/20 के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रभारी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक शव पड़ा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया.
पुलिस के अनुसार शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है, साथ ही लातेहार जिले के सभी थानों में मृतक का फोटो भेजा गया है, ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके. पोस्टमार्टम के बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.रेल ट्रैक के पास मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, पहचान में जुटी पुलिस
रेल ट्रैक के पास मिला अधेड़ का क्षत-विक्षत शव, पहचान में जुटी पुलिस
