मनरेगा में रॉयल्टी व टैक्स चोरी की जांच के लिए टीम गठित

मनरेगा में रॉयल्टी व टैक्स चोरी की जांच के लिए टीम गठित

लातेहार. मनिका प्रखंड में मनरेगा के निबंधित आपूर्तिकर्ताओं द्वारा रॉयल्टी और टैक्स चोरी के मामले को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने गंभीरता से लिया है. मनिका निवासी रमेश पासवान की शिकायत पर उपायुक्त ने जांच टीम का गठन किया है. इस टीम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड की वरीय पदाधिकारी मेरी मड़की, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कच्छप और मनिका बीडीओ शामिल हैं. उपायुक्त ने टीम को मामले की अविलंब जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. शिकायतकर्ता ने आवेदन देकर आपूर्तिकर्ताओं पर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया था. बाइक के धक्के से साइकिल सवार बच्चा घायल

बालूमाथ़ चतरा-रांची मुख्य पथ पर बालूमाथ प्रखंड के बारीखाप ग्राम के समीप एक बाइक सवार ने साइकिल चला रहे बच्चे को धक्का मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. घायल की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप ग्राम निवासी अजित भगत (12 वर्ष) पिता स्व ब्रह्मदेव भगत के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार अजित भगत सड़क पर साइकिल चला रहा था. तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल बच्चे को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >