आदर्श शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

आदर्श शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

मनिका. प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. इस मौके पर विद्यालय के उन पूर्व शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो वर्तमान में सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुरेंद्र पासवान ने कहा कि प्रखंड में निजी शिक्षा की नींव बैद्यनाथ प्रसाद आचार्य ने रखी थी. उन्हीं के प्रयास और फुलेश्वर प्रसाद के समर्पण से इस विद्यालय की स्थापना हुई, जो आज शिक्षा का केंद्र बना हुआ है. संस्थापक शिक्षक फुलेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज यहां उपस्थित दर्जनों शिक्षक इसी विद्यालय की उपज हैं, जो अब राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अतिथियों का मन मोह लिया. इससे पूर्व सभी सम्मानित शिक्षकों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गयी. कार्यक्रम को बैद्यनाथ प्रसाद, छोटू राजा, विश्वनाथ पासवान और गोविंद पासवान ने भी संबोधित किया. मौके पर दिनेश विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, शिवसागर यादव, पवन कुमार, आशीष पासवान, संजय दयाल शर्मा, आनंद प्रजापति समेत कई ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >