तैलिक साहू समाज ने भामाशाह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

तैलिक साहू समाज ने भामाशाह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बारियातू़ प्रखंड कार्यालय के समीप पिंडाटोला स्थित बारी परिसर में बुधवार को तैलिक साहू समाज के तत्वावधान में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन साव ने की. समारोह की शुरुआत लातेहार-चतरा सीमा पर हाल ही में हुई विमान दुर्घटना में दिवंगत पायलटों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके उपरांत मुख्य अतिथि रामदास साहू, विशिष्ट अतिथि रिपूसुदन साहू, शालिनी गुप्ता, प्रियंका साहू, पूनम साहू, देवनंदन प्रसाद, रौशन कुमार, अजय कुमार, राजेंद्र साव, जीवलाल साहू, ललन प्रसाद साहू, रंजीत गुप्ता एवं रामप्यारी साव सहित आए अन्य सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. समाज में शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत करें : मुख्य अतिथि रामदास साहू ने कहा कि समाज आज अपने मूल सिद्धांतों से भटक रहा है. उन्होंने सभी को एकजुट होकर दानवीर भामाशाह के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया. उन्होंने समाज में शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विशेष बल दिया. अन्य वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को सही दिशा देने और सामाजिक उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता जतायी. इस दौरान सुखदेव साव, भोला साव, उदय गुप्ता, चंद्रदेव साव, जितेंद्र साव, प्रदीप प्रसाद, धुरन साव, आदित्य साव समेत लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा और पलामू से आये समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >