वित्तीय साक्षरता मित्र बनकर समाज को जागरूक करें विद्यार्थी : प्रेम रंजन प्रसाद सिंह

वित्तीय साक्षरता मित्र बनकर समाज को जागरूक करें विद्यार्थी : प्रेम रंजन प्रसाद सिंह

महुआडांड़़ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) रांची क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से चलाये जा रहे ज्ञान अभियान के तहत गुरुवार को स्थानीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सात से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य युवाओं को बैंकिंग और वित्तीय सतर्कता के प्रति जागरूक करना है. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरबीआइ रांची के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में बैंकिंग प्रणाली और वित्तीय सतर्कता की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है. उन्होंने केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यों, जैसे मुद्रा प्रबंधन, मौद्रिक नीति द्वारा महंगाई पर नियंत्रण, विदेशी मुद्रा प्रबंधन और वित्तीय स्थिरता बनाये रखने के बारे में सरल भाषा में समझाया. उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे खुद जागरूक बनें और वित्तीय साक्षरता मित्र के रूप में अपने परिवार व समाज को भी शिक्षित करें. विविध कार्यक्रमों से बढ़ाया ज्ञान : आरबीआइ के 90वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्ञान बाण और 90 विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता जैसे अभियानों की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही पर्यावरण जागरूकता के लिए हरा भरा-सुंदर संसार के तहत पौधरोपण किया गया. छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आर्थिक विषयों पर व्याख्यान और जादू के माध्यम से वित्तीय जागरूकता जैसे रोचक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान उन्नयन पत्रिका और यात्रा अविराम पुस्तिका का भी वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >