मॉब लिंचिंग, डायन-बिसाही, मारपीट जैसी घटनाओं से दूर रहें : पुलिस निरीक्षक

मॉब लिंचिंग, डायन-बिसाही, मारपीट जैसी घटनाओं से दूर रहें : पुलिस निरीक्षक

चंदवा़ पुलिस व ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने को लेकर मंगलवार को चेटर पंचायत स्थित चेटर बगीचा में पुलिस-जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर किया गया. मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों से कई मुद्दे पर संवाद किया. कानून व्यवस्था व सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की. पुनि श्री सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी अफवाह या संदेह के आधार पर कानून को हाथ में ना ले. विशेष रूप से मॉब लिंचिंग, डायन-बिसाही, आपसी विवाद, मारपीट व सामाजिक वैमनस्य जैसी घटनाओं से दूर रहने की बात ग्रामीणों से कही. कहा कि ऐसी घटनाएं हमेशा समाज को कमजोर करती है. कई बार ऐसे मामले में सीधे-सादे लोग फंस जाते है. लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या विवाद की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. पुलिस हर परिस्थिति में आपकी सेवा व सुरक्षा के लिये तत्पर है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं व सामाजिक मुद्दों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा. पुलिस ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनी. हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. मौके पर चेटर मुखिया प्रतिनिधि सरदार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >