चंदवा़ स्थानीय हाइ स्कूल खेल स्टेडियम में सोमवार की शाम कमांडो क्लब की पहल पर दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन स्मृति दीवारात्री क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव, पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष वैद्यनाथ राम, जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, हिंडाल्को के एचआर हेड प्रकाश साहू व अन्य लोगों ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय एवं राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट का आगाज हुआ. इसके पूर्व अतिथियों ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला धमधमियां-खलारी व मैक्लुस्कीजंग के बीच खेला गया. जिसमें धमधमिया की टीम विजय रही. एसपी कुमार गौरव ने आयोजन की सराहना की. आयोजन में युवाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चों की भागीदारी देखकर काफी खुश नजर आये. पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में काफी महत्वपूर्ण है. युवाओं के प्रतिभा निखरती है, नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. जिलाध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है. राज्य सरकार खिलाड़ियों के विकास को लेकर लगातार काम कर रही है. राज्य के कई युवा आईपीएल व विभिन्न खेलों में राज्य व देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है. इस आयोजन से हम लोग हीरा तलाश कर राज्य को देने का प्रयास करेंगे. संचालन मनीष कुमार गुप्ता व सौरभ श्रीवास्तव कर रहे थे. मौके पर उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, राजेश चंद्र पांडेय, महेंद्र प्रसाद साहू, मनोज चौधरी, सुशील यादव, अंकित तिवारी, साजिद खान, अंकित कुमार, दारा सिंह, मनीष कुमार, पवन कुमार, सुधाकर मिश्रा, अनिकेत भास्कर, अरुण शर्मा समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.
खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी : पूर्व मंत्री
खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी : पूर्व मंत्री
