पूर्णाहुति व संतों की विदाई के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का समापन

पूर्णाहुति व संतों की विदाई के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का समापन

बालूमाथ/बारियातू़ बालूमाथ और बारियातू प्रखंड में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति व संतों की विदाई के साथ संपन्न हो गया. बालूमाथ के ओकिया गांव में आयोजित श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिनी रुद्र महायज्ञ 18 अप्रैल से कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था. अंतिम दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी. श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला मंडप की परिक्रमा की. 10 अप्रैल को मंदिर परिसर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा स्थापित की गयी. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा. आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश साव, देवेंद्र साव, सुरेंद्र कुमार यादव, सत्यदेव पाठक, मनोज पाठक, प्रमोद साव, बिपिन यादव, राजकिशोर साव, सदस्य राजेंद्र साव, बंधन साहू, नंदकिशोर साव, आकाश साव, अजय यादव, आशुतोष पाठक, संतोष यादव, कार्तिक साव, झंटू साव, आचार्य रमेश देव पौराणिक, राजेश पाठक समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी. उधर, बारियातू प्रखंड के साल्वे पंचायत अंतर्गत जबरा (बरछिया) गांव स्थित हनुमत मंदिर परिसर में भी प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन शनिवार को हो गया. काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन यज्ञशाला मंडप की परिक्रमा की. इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष नारसिंह सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, आनंद प्रजापति, संयोजक श्रवण ठाकुर, राजेश प्रजापति, सचिव अयोध्या प्रजापति, सुमेर सिंह, धनंजय सिंह, गोबिंद प्रजापति सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >