मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा, मतदाताओं को मिलेंगी सभी बुनियादी सुविधाएं

मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा, मतदाताओं को मिलेंगी सभी बुनियादी सुविधाएं

लातेहार ़ नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. इन मतदान केंद्रों का हुआ निरीक्षण : निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह, राजकीय बुनियादी विद्यालय धर्मपुर, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम, सामुदायिक भवन बाजारटांड़ डुरुआ, उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट, प्राथमिक विद्यालय बानपुर और राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय राजहार पहुंची. इसके अलावा सामुदायिक भवन चांदनी चौक, सामुदायिक भवन कुकुरटंगी, आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुरी, राजकीयकृत मध्य विद्यालय बाजार अम्बाकोठी, आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गाबाड़ी, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र अम्वाटीकर और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अम्वाटीकर का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया. मूलभूत सुविधाओं को लेकर बीडीओ को निर्देश : उपायुक्त ने केंद्रों पर पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, रैंप और फर्नीचर जैसी सुविधाओं की स्थिति देखी. उन्होंने बीडीओ मनोज तिवारी को निर्देश दिया कि जहां भी कमियां हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करें. डीसी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष नजर : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी. विशेषकर संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े घेरे रहेंगे और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. मौके पर ये थे मौजूद : निरीक्षण के दौरान डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश, अंचल अधिकारी नंद कुमार राम, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >