झारोटेफ प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष बने सत्येंद्र व पवन सचिव

झारोटेफ प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष बने सत्येंद्र व पवन सचिव

हेरहंज. मध्य विद्यालय घूर्रे के प्रांगण में प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह व संयुक्त सचिव कुंदन प्रसाद पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. बैठक में विभिन्न सेवा संवर्ग के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से झारोटेफ प्रखंड इकाई का गठन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, प्रखंड सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष कुंज बिहारी प्रसाद, उपाध्यक्ष शंकर नायक, अजय कुमार किसान व वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव अरुण कुमार यादव व विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी दिनेश राम को बनाया गया. जबकि संरक्षक सुनील कुमार के अलावा कार्यकारिणी सदस्य में राजकुमार, दामोदर प्रसाद, शंकर राम, दरोगा सिंह व सुनील कुमार उरांव का चयन किया गया. झारोटेफ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कमेटी को शुभकामना दी और उम्मीद जतायी कि नवनियुक्त कमेटी अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के बेहतरी के लिए कार्य करेगी. साक्षी गैस एजेंसी का कार्यालय खुला

लातेहार. जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन रोड में अवस्थित साक्षी गैस एजेंसी के सर्विस कार्यालय को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर खोल दिया गया है. ज्ञात हो कि गुरुवार को गैस से जुड़े कई दस्तावेत उपलब्ध नहीं कराने के कारण उपायुक्त के निर्देश पर कार्यालय को सील कर दिया गया था. जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि प्रशासन द्वारा मांगी गयी जानकारी एवं गैस से जुड़े कई दस्तावेज जमा करने के बाद एजेंसी के कार्यालय को खोलने की अनुमति दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >