सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया : पंकज सिंह

सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया : पंकज सिंह

लातेहार ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा जिला इकाई ने एकता यात्रा (रन फॉर यूनिटी) निकाली. भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस एकता यात्रा का शुभारंभ शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के पास अवस्थित कारगिल पार्क से किया गया. इसके बाद एकता शहर के मुख्य पथ से होते हुए समाहरणालय मोड़ तक पहुंची. एकता यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल ने भारत के राजनीतिक इतिहास में वह कार्य किया जो सदियों तक अमर रहेगा. आजादी के बाद भी जब देश में अनेक रियासतें थी, तब सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और कुशल राजनीतिक दृष्टिकोण से उन सभी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया. जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि सरदार पटेल न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि आधुनिक भारत के वास्तविक शिल्पकार भी थे. उन्होंने देश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) की नींव रखी. अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने सरदार पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल जी का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक गाथा है. मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने जीवन के हर क्षण को देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया. मौके पर आनंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, प्रमोद प्रसाद, रघुवीर यादव, विष्णु प्रसाद, पिंटू रंजक, संजय दुबे व विवेक चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >