आरपीएफ ने कोयला चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा

रेलवे सुरक्षा बल ने बरवाडीह पूर्वी केबिन के पास मालगाड़ी के अप लाइन में रुकने के बाद वैगन से कोयला चोरी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बरवाडीह. रेलवे सुरक्षा बल ने बरवाडीह पूर्वी केबिन के पास मालगाड़ी के अप लाइन में रुकने के बाद वैगन से कोयला चोरी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन ने बताया पैरा गांव निवासी महेंद्र सिंह उर्फ जट्टू सिंह मालगाड़ी के रुकने पर उस पर लदे कोयले को बोरा में भरकर उतार रहा था. उसे रंगे हाथों पकड़ा गया है. इस दौरान आरपीएफ ने चार बोरे में भरा हुआ डेढ़ क्विंटल कोयला बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >