धार्मिक अनुष्ठान समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करते हैं : बैद्यनाथ राम

धार्मिक अनुष्ठान समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करते हैं : बैद्यनाथ राम

लातेहार ़ रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. कन्या पूजन से हुआ शुभारंभ : भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम एवं भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी प्रसाद यादव ने नौ कन्याओं का पूजन कर किया. इस दौरान त्रिभुवन पांडेय व राजेश पाठक ने हवन व पूर्णाहुति संपन्न करायी. मुख्य यजमान के रूप में पंकज कुमार अपनी पत्नी के साथ उपस्थित थे. सामाजिक एकता का प्रतीक है धार्मिक आयोजन : पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करते हैं. ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करती है. वहीं, राजधनी प्रसाद यादव ने मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद शौंडिक (चामू साव) व सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन : अध्यक्ष चामू साव ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत 24 फरवरी को कलश यात्रा से हुई थी़ इसके बाद 25 फरवरी को वेदी पूजन व पाठ का आयोजन हुआ. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में तन-मन-धन से सहयोग देने के लिए सभी नगरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विमला देवी, कामेश्वर प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, डॉ भोला प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, सुरेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, रंजीत कुमार, निशा, राहुल कुमार, अमित कुमार, रामा प्रसाद, राहुल रंजन व मुकेश प्रसाद समेत अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >