Ravindra Ganjhu wife Apeal: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत लाधुप पंचायत के बांडीटोला से सोमवार को गिरफ्तार 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ने पुलिस से भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि उनके पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके साथ कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए. पत्नी ने भावुक स्वर में कहा, "मेरा सुहाग सुरक्षित रहे. पुलिस वालों की पत्नियों का भी सुहाग सुरक्षित रहे."
न्याय व्यवस्था पर भरोसा
रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी के बाद सामने आए इस बयान ने पूरे मामले को मानवीय पहलू से भी जोड़ दिया है. पत्नी ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और वे चाहती हैं कि उनके पति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और सुरक्षित हिरासत सुनिश्चित करने की मांग की.
सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं. उससे नक्सली नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों तथा संगठन की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: कोल्हान विश्वविद्यालय की करोड़ों की डिजिटल लैंग्वेज लैब 8 साल से बंद, धूल फांक रहे कंप्यूटर और स्मार्ट बोर्ड
नहीं आई पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया
पत्नी की अपील के बाद पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, किसी भी गिरफ्तार व्यक्ति की सुरक्षा और उसके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी होती है.
इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास की गिरफ्त में मोहम्मदगंज, पर्ची वाले बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे ओझा से त्रस्त ग्रामीण
