पेट्रोल पंपों पर राशनिंग शुरू, सीमित मात्रा में मिल रहा है डीजल-पेट्रोल

पेट्रोल पंपों पर राशनिंग शुरू, सीमित मात्रा में मिल रहा है डीजल-पेट्रोल

बेतला़ ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक कच्चे तेल के व्यापार का प्रमुख समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव का असर दिखने लगा है. तेल कंपनियों से सप्लाई कम होने के चलते कई पेट्रोल पंप मालिकों ने तेल की राशनिंग (वितरण में कटौती) शुरू कर दी है. अब उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नहीं, बल्कि निर्धारित सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है. पेट्रोल, डीजल की कमी होने और मांग बहुत जयादा होने के कारण प्रशासन के निर्देश पर यह नियम लागू किया गया है. इसलिए किसी को भी पूरी टंकी तेल नहीं दिया जा रहा है. डिब्बे, जार सहित अन्य पात्र में डीजल पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है. दो पहिया वाहनों के लिए 200 से 500 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 1000 से 2000 रुपये तक की सीमा तय की गयी है. बताया जा रहा है कि तेल डिपो से पेट्रोल पंपों तक पहुंचने वाले टैंकरों की संख्या में कमी आयी है. तेल कंपनियों का कहना है कि तकनीकी कारणों आदि की वजह से स्टॉक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है. शादी विवाह का समय होने के कारण भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में शिवम जानकी पेट्रोल पंप संचालक जयप्रकाश रजक ने कहा कि पेट्रोल पंप पर तेल देने में कटौती का मकसद स्टॉक को खत्म होने से बचाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जरूरत पूरी करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >