लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

लातेहार ़ लातेहार के रेल यात्रियों के लिए 10 मई का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना. लंबे इंतजार के बाद रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453-54) का साप्ताहिक ठहराव रविवार से लातेहार स्टेशन पर शुरू हो गया. इस ट्रेन का यहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है़ इस ऐतिहासिक पल का स्वागत करने के लिए रविवार की रात स्टेशन परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. हर वर्ग को मिलेगा लाभ : सांसद : मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयास से यह मांग पूरी हुई है. उन्होंने कहा कि राजधानी के ठहराव से व्यापारियों, छात्रों और मरीजों समेत समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा. सांसद ने भरोसा दिलाया कि लातेहार में अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा. लोको पायलट का स्वागत, गूंजे जयकारे : जैसे ही राजधानी एक्सप्रेस लातेहार स्टेशन पहुंची सांसद व अन्य गणमान्य लोगों ने लोको पायलट का माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया. इसके बाद विधिवत हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया. मौके पर ये थे मौजूद : कार्यक्रम में सरयु प्रसाद सिंह, जयप्रकाश महलका, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पंकज सिंह, अमलेश सिंह, डाॅ चंदन सिंह, छोटू राजा, रामदेव सिंह, राजन तिवारी, ध्रुव पांडेय, विष्णु देव प्रसाद, मुकेश पांडेय, मोती सोनी, प्रमोद प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, विवेद चंद्रवंशी, विवेकानंद प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, राजेंद्र पासवान, आजाद खान समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >