जंगली इलाके में सात एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जंगली इलाके में सात एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बारियातू़ स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बालूभांग पंचायत के पुरनाडीह गांव से सटे जंगली इलाके में अफीम (पोस्ता) की खेती के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया. लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी थी. प्रशासनिक चेतावनी के बाद भी जारी थी खेती : प्रशासन ने इस वर्ष अफीम की खेती रोकने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया था और तस्करों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इसके बावजूद सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्रों में तस्करों ने बड़े पैमाने पर पोस्ता लगाया था. शनिवार को पुलिस ने पुरनाडीह के पास करीब सात एकड़ वन भूमि पर लगी फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर और लाठी-डंडों से पीटकर पूरी तरह नष्ट कर दिया. दोषियों की पहचान और संपत्ति जब्ती की तैयारी : थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि अब तक प्रखंड में कुल 60 एकड़ भूमि पर लगी अफीम की फसल नष्ट की जा चुकी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि खेती करने वालों और सहयोग देने वालों की पहचान की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और उनकी संपत्ति भी जब्त की जायेगी. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवैध धंधे की जानकारी गुप्त रूप से प्रशासन को दें. अभियान में एसआइ अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >