बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मैपिंग की जानकारी दी गयी

बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मैपिंग की जानकारी दी गयी

गारू़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025, 2.0 को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड के सभी बीएलओ, बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर को बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मैपिंग की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रशिक्षण कि अध्यक्षता कर रहे बीडीओ अभय कुमार ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि प्रत्येक बीएलओ को अपने क्षेत्र में मतदाता सूची का गहन सत्यापन करना आवश्यक है. इस बार संपूर्ण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए बीएलओ ऐप के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण, मतदाता की जानकारी और लोकेशन मैपिंग ऑनलाइन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बीएलओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी मतदाता का नाम सूची से हटे नहीं और दोहराव की प्रवृत्ति पर विशेष ध्यान दिया जाये. उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों से समय पर कार्य पूरा करने की अपील की. प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा ऐप के संचालन की विधि, लॉगिन प्रक्रिया, डेटा अपडेट, फोटो अपलोड एवं जीपीएस लोकेशन की जानकारी व्यावहारिक रूप से दी गयी. मौके पर संकुल साधन सेवी, आंगनबाड़ी सेविका व शिक्षक समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >