जिला नियंत्रण कक्ष से 121 चालकों का कटा ऑनलाइन चालान

जिला नियंत्रण कक्ष से 121 चालकों का कटा ऑनलाइन चालान

लातेहार. जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रशासन ने डिजिटल स्ट्राइक की है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग करने वाले 121 चालकों पर ऑनलाइन चालान काटा गया. इस कार्रवाई के तहत कुल 1 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है. डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र में लगे कैमरों की मदद से 53 और लातेहार के धर्मपुर चौक पर 68 नियम तोड़ने वाले चालकों को चिह्नित किया गया. इन सभी के विरुद्ध डिजिटल चालान जारी किये गये हैं. मौके पर मौजूद एसडीओ अजय रजक ने कहा कि प्रमुख चौक-चौराहों की निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जा रही है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में मदद मिल रही है. डीटीओ ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें. प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि लातेहार को सुरक्षित यातायात वाला जिला बनाया जा सके. एसएसबी 32 बटालियन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

लातेहार. सदर प्रखंड के नावाडीह और गुलरियाटांड़ गांव में बुधवार को एसएसबी 32 बटालियन द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दूर दराज गांव से आये ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गयी. मौके पर कमांडेंट ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवा की सुविधा उपलब्ध कराना तथा जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करना है. स्वास्थ्य शिविर में 162 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के बाद संबंधित लोगों को दवा दी गयी. उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन से लोगों में विश्वास, उत्साह और साकारात्मक भावाना का संचार होता है. स्वास्थ्य शिविर में डाॅ हिमांशु गिरी ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >