सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला पंचायत अंतर्गत कुटमू गांव निवासी रामनाथ साव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

बेतला. बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला पंचायत अंतर्गत कुटमू गांव निवासी रामनाथ साव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रामनाथ साव शनिवार की सुबह मेदिनीनगर गये थे. मेदनीनगर छह मुहान के पास हाइवा की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

स्क्रैप लदा ट्रक पलटा, एक घायल

चंदवा. चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनद पुल के समीप शनिवार दोपहर स्क्रैप लदा ट्रक पलट गया. घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया. वहीं इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रक (बीआर25जीए-0690) लुकइया गांव स्थित कबाड़ी दुकान से स्क्रैप लोड कर इंदिरा गांधी चौक की ओर जा रहा था. इसी क्रम में देवनद पुल के समीप तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे द्वारा लगाये गये लोहे के गार्डवाल को तोड़ते हुए पलट गया. इसी क्रम में एक अन्य ट्रक का खलासी जतरू उरांव (महुआमिलान) गार्डवाल के लोहे के नीचे दबने से घायल हो गया. पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. खबर लिखे जाने तक ट्रक पलटने से वहां जाम की स्थिति बनी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >