दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

चंदवा़ बुधवार को प्रखंड में दो अलग सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. पहली घटना शहर के इंदिरा गांधी चौक के समीप जिला परिषद बस स्टैंड के सामने हुई. सड़क पार करने के दौरान राजनाथ नामक यात्री बस ने वृद्ध को रौंद दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा के रूप में की गयी. घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव व वाहन को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी. बताया जाता है कि मृतक अति गरीब है. वह हुटाप पंचायत अंतर्गत खुटकटी गांव में अपनी बेटी के घर रहकर भिक्षाटन कर अपनी जीविका चलाते थे. दूसरी घटना चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ स्थित डेढ़ टंडवा घाटी पर हुई. लोहरदगा की ओर से आ रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ऑटो सवार खुदिया राम पिता देवनाथ राम (अम्बाटोली, लोहरदगा), रेखा देवी पति शिव राम, आकाश कुमार पिता शिव राम (सभी मेदिनीनगर), रिंकी कुमारी पिता अलीद राम व अंशिका कुमारी पिता आलोक कुमार (देवीमंडप, चंदवा) गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार उक्त ऑटो लोहरदगा से यात्रियों को लेकर चंदवा आ रही थी, इसी दौरान घाटी में ब्रेक काम नहीं करने के कारण उक्त हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >