टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी वितरित

टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी वितरित

बालूमाथ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सीसीएल और सीआइएनआइ संस्था के माध्यम से इलाजरत टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी वितरित की गयी. कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार, डॉ अलीशा टोप्पो, एसटीएस राजीव कुमार, अबीद अख्तर और सीआइएनआइ के प्रखंड समन्वयक अरविंद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. मौके पर 38 टीबी मरीजों के बीच कुल 67 पोषण टोकरी वितरित की गयी. साथ ही मरीजों को नियमित दवा लेने और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गयी. आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देकर टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाना है. मौके पर कई लोग मौजूद थे. रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्त संग्रह

हेरहंज ़ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ अमित कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया. उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज में रक्तदान का संदेश दिया. शिविर में अरविंद यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे. कुल 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने शिविर को सुचारू रूप से संचालित किया. लैब टेक्नीशियन विनय कुमार सिंह, आदर्श कुमार, जीएनएम सुशीला टोप्पो, लैब टेक्नीशियन निरंजन कुमार तथा एमपीडब्लू संजय कुमार रवि ने अपनी सेवाएं दीं. वहीं, वार्ड कौंसिलर प्रमिला कुमारी भी उपस्थित रहीं और लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया. बीडीओ ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जान बचायी जा सकती है. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान कर समाज में अपनी जिम्मेदारी निभायें. इस आयोजन से न केवल जरूरतमंद मरीजों को मदद मिलेगी बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होगी. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >