आर्थिक तंगी या वकील नहीं होने से कोई न्याय से वंचित नहीं रहेगा

आर्थिक तंगी या वकील नहीं होने से कोई न्याय से वंचित नहीं रहेगा

लातेहार ़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जेल के विभिन्न वार्डों का गहन मुआयना किया. उन्होंने कारागार परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी और बंदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की. पीडीजे ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेन्यू के अनुसार नियमित रूप से पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाये तथा वार्डों में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाये. जरूरतमंद बंदियों को प्राधिकार देगा मुफ्त सरकारी वकील : निरीक्षण के क्रम में प्रधान जिला जज ने बंदियों से सीधा संवाद कर उनके मुकदमों की स्थिति जानी. बातचीत के दौरान उन्होंने विशेष रूप से ऐसे बंदियों की पहचान की जिनके पास पैरवी के लिए कोई निजी वकील नहीं है. उन्होंने बंदियों को ढाढ़स बंधाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की मुफ्त कानूनी सहायता योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोई भी बंदी वकील नहीं होने के कारण न्याय से वंचित नहीं रहेगा, प्राधिकार उन्हें नि:शुल्क सरकारी वकील उपलब्ध करायेगा. मौके पर डीएलएसए सचिव शिवम चौरसिया, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >