नेतरहाट विद्यालय के छात्रों ने गाड़ा झंडा, उत्तम कुमार बने टॉपर

नेतरहाट विद्यालय के छात्रों ने गाड़ा झंडा, उत्तम कुमार बने टॉपर

लातेहार ़ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) द्वारा आयोजित दसवीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. जिसमें नेतरहाट आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. इस वर्ष विद्यालय के उत्तम कुमार पिता कपिल देव माता श्वेता देवी मंडल ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. जबकि अनिकेत कुमार पिता पंकज कुमार पांडेय माता पूर्णिमा कुमारी ने 95.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा तथा अभिजीत आनंद पिता संतोष कुमार चौबे माता नीलम देवी ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थाना प्राप्त किया है. वहीं शिवम कुमार मंडल ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर चौथा, अर्पित कुमार बड़ाइक व पंकज कुमार प्रजापति ने 93.8 प्रतिशत अंक लाकर पांचवा, हर्ष राज, राजीव रंजन व यस भगत ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर छठा, अंकित कुमार व प्रतीक कुमार ने 93 प्रतिशत अंक लाकर सातवां, अभिषेक कुमार ने 92.8 प्रतिशत अंक लाकर आठवां, आदित्य आर्या ने 92.6 प्रतिशत अंक लाकर नौवां तथा आलेख उरांव, अनमोल कुमार दुबे, आयुष राज व शिवम कुमार यादव ने 91.8 प्रतिशत अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया है. इसके अतिरिक्त विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है. विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >