लातेहार ़ जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं डीएलआरएसी की चौथी त्रैमासिक बैठक हुई. इसमें वार्षिक ऋण योजना 2025-26 के तहत बैंकों की उपलब्धियों, सीडी रेशियो और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. वार्षिक साख योजना की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. उन्होंने बैंकर्स को चेताया कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी बैंक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें. सीडी रेशियो 42.75 प्रतिशित, केसीसी की प्रगति धीमी : बैठक में एलडीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंकों का कुल सीडी रेशियो 42.75 प्रतिशत रहा.वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की प्रगति काफी धीमी पायी गयी. वार्षिक साख योजना के तहत 42143.96 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध महज 4478.31 लाख (8.81 प्रतिशत) का ही ऋण वितरित किया गया. योजना के तहत अब तक कुल 29,301 किसानों के बीच 25619.57 लाख रुपये बांटे जा चुके हैं. पुस्तक का विमोचन : इस दौरान उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ने नाबार्ड द्वारा प्रकाशित संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2026-2027 पुस्तक का विमोचन किया. बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी प्रगति जांची गयी. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आरबीआइ रांची की अग्रणी विकास अधिकारी मृदुला सोरेन सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी और बैंक प्रबंधक मौजूद थे.
लक्ष्य हासिल करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
लक्ष्य हासिल करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
