नाबालिग का शव बरामद, हत्या की आशंका

टोरी-लोहरदगा-रांची रेलखंड पर चंदवा थाना अंतर्गत देवनद के समीप स्थित रेल ब्रीज पर रेल पटरी के बीच रविवार की रात पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी का शव बरामद किया है.

चंदवा. टोरी-लोहरदगा-रांची रेलखंड पर चंदवा थाना अंतर्गत देवनद के समीप स्थित रेल ब्रीज पर रेल पटरी के बीच रविवार की रात पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी का शव बरामद किया है. मृतका के शरीर में गंभीर चोट के निशान है. सूचना के बाद रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था. मृतका की पहचान गेरूआगढ़ा, चंदवा पश्चिमी निवासी के रूप में की गयी है. परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

सोमवार की सुबह मृतका की मां थाना पहुंची. इस घटना पर उसने हत्या की आशंका जतायी है. बताया कि उसके पति की मौत करीब छह माह पूर्व हो गयी थी. इसके बाद वह पेट्रोल पंप में काम कर जीवकोपार्जन करती है. रविवार की शाम करीब छह बजे मृतका अपनी छोटी बहन व भाई के साथ देवनद के समीप ही इक्को पार्क घूमने गयी थी. छोटे भाई-बहन को पार्क में बैठाकर वह एक कुछ देर में आने की बात कहकर एनएच की ओर गयी थी. परिजनों की माने तो इसके बाद वह किसी वाहन पर युवक के साथ बैठकर कहीं चली गयी. काफी देर तक नहीं लौटने के बाद उससे फोन पर बात हुई व उसे वापस आने को कहा. करीब साढ़े छह बजे उसका फोन अचानक बंद हो गया. इसके बाद देर शाम में भी वह नहीं लौटी. सुबह देवनद के समीप रेलवे ट्रैक में शव मिलने की जानकारी मिली. पूरे मामले पर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. वैसे हर पहलू पर जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >