नाबालिग युवती का अज्ञात युवक ने किया अपहरण, छह माह पूर्व काम करने गयी थी तमिलनाडु

सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है.

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती की माता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पुत्री को सकुशल बरामद करने की गुहार लगायी है. आवेदन में बताया गया कि छह माह पूर्व उनकी पुत्री गांव की ही एक अन्सय युवती के साथ तमिलनाडु काम करने गयी थी. काम से लौटते समय वह त्रिपुरा स्टेशन पर उतरी, तभी एक अंजान युवक और युवती उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गये और उसका मोबाइल छीन लिया. बाद में किसी तरह युवती ने अपने मोबाइल नंबर से परिजनों को फोन कर बताया कि उसे किसी अंजान व्यक्ति ने कमरे में बंद कर दिया है और प्रताड़ित किया जा रहा है. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने परिजनों से पूरी जानकारी ली और सहयोग का आश्वासन दिया. परिजनों का कहना है कि पुलिस मदद कर रही है, लेकिन उनकी पुत्री अपहरणकर्ता से काफी डरी हुई है. अपहरणकर्ता ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है और जरूरत पड़ने पर ही परिजनों से बात कराता है. युवती जब अपहरणकर्ता के साथ होती है तो सुरक्षित होने का दावा करती है, लेकिन अकेले में बात करने पर वह भयभीत और सहमी हुई प्रतीत होती है. परिजन लगातार पुलिस से संपर्क में हैं और अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की अपील कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >