प्रेमी के घर पहुंच नाबालिग ने किया आत्महत्या का प्रयास

नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के घर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना रविवार की बतायी जा रही है.

बालूमाथ. नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के घर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना रविवार की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार किस्को (लोहरदगा) की एक नाबालिग लड़की रविवार को कोमर (बालूमाथ) गांव पहुंची थी. यहां उसके प्रेमी आशीष कुमार (पिता मुकेश उरांव) से बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद प्रेमिका ने आवेश में आकर अपने साथ लाये कीटनाशक को खा लिया. यह देख प्रेमी के परिजनों ने तत्काल उसे तुरंत बालूमाथ सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ. आशीष के परिजनों ने बताया कि उक्त लड़की दो-तीन दिन पहले भी गांव आयी थी. आशीष से शादी का दबाव बना रही थी. इसके बाद हमने दोनों की शादी में सहमति दे दी थी. परिजनों ने बताया कि दोनों के दबाव में आकर वे लोग लड़की के माता-पिता से मिलने व शादी की बात करने उसके घर भी गये थे, लेकिन लड़की के घर वाले शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए. इस कारण दोनों की शादी नहीं हो पायी. लड़की इस बात से आहत थी. इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया. ज्ञात हो कि दोनों लोहरदगा के एक कॉलेज में एक साथ पढ़ते हैं. घटना की सूचना लड़की के परिजनों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >