सौ मीटर लंबे तिरंगा के साथ निकले लोग, सदभावना व अखंडता का संदेश

स्थानीय बाल सृष्टि उच्च विद्यालय व विवेकानंद किशोर संस्थान के संयुक्त बैनर तले गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

चंदवा. स्थानीय बाल सृष्टि उच्च विद्यालय व विवेकानंद किशोर संस्थान के संयुक्त बैनर तले गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. करीब सौ मीटर लबे तिरंगा के साथ विद्यार्थी व देशभक्त राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्जवलित कर देशप्रेम का गीत गाते चल रहे हैं. इस दौरान सदभावना व अखंडता का संदेश दिया गया. यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करना व स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को सम्मान देना था. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व संस्थान के राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद व उच्च विद्यालय के मनोज सिंह उर्फ पप्पू कर रहे थे. यात्रा की शुरुआत नेजाजी सुभाष चौक के समीप मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गयी. इसके बाद इस भव्य तिरंगा के साथ मुख्य बाजार, इंदिरा गांधी चौक से मिशन स्कूल होते लोग स्थानीय हाई स्कूल खेल स्टेडियम पहुंचे. यहां वे बाल सृष्टि विद्यालय जाकर यह यात्रा संपन्न हुई. इस दौरान हाथों में तिरंगा लिये कई छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर रहे थे. भारत माता की जय व वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया. विद्यार्थियों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया. उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता व बलिदान का प्रतीक है. इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. मौके पर मोहनीश कुमार, समेत अन्य शिक्षक व अभिभावक समेत शहर के कई गणमान्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >