युवा संवाद चौपाल यात्रा को सफल बनाने को लेकर बैठक

युवा संवाद चौपाल यात्रा को सफल बनाने को लेकर बैठक

लातेहार. जिला मुख्यालय के राजद कार्यालय में सोमवार को युवा राजद जिला कमेटी की बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि आगामी सात जून को युवा संवाद चौपाल यात्रा है जिसे सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में जिले के सभी युवा प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड कमेटी और कार्यकर्ताओं को उक्त कार्यक्रम में लेकर आयें. जिला युवा अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि युवा संवाद चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को और धारदार बनाया जायेगा. इस दौरान बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र गोस्वामी, बालूमाथ के मो इमरान आलम, बरियातू मो आरिफ अंसारी, लातेहार मो सुहेल आलम, चंदवा बिपिन यादव, मनिका रूपेश यादव तथा हेरहंज प्रखंड के तुलेश गंझू को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. मौके पर राजद प्रदेश सचिव रंजीत यादव, युवा महासचिव दिलीप यादव, युवा राजद प्रदेश महासचिव सूरज यादव, मो इमरान आलम, युवा जिला सचिव संजय यादव, जिला प्रवक्ता शशिभूषण यादव, राजेश कुशवाहा, युवा जिला कार्यकारी सदस्य मुकेश नाथ, राजा खान, चंद्रशेखर कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ लातेहार. शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर मे सोमवार को पांच दिवसीय शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष ज्योति चौधरी और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. इसमें प्रथम दिन गीली मिट्टी से फल और सब्जियों का निर्माण किया गया. प्रधानाचार्य ने कहा शिशु वाटिका की इस कार्यशाला का उद्देश्य छोटे भैया-बहनों के लिए शिक्षण सामग्री का निर्माण करना है जिससे उन्हें प्रत्यक्ष रूप से हम फलों और सब्जियां को दिखाकर उनके रंग-आकार की जानकारी दे सके. वहीं, अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यशाला से हम शिक्षण सामग्री का निर्माण करते हुए प्रत्येक विषय को पर्यावरण से जोड़कर अगली कक्षाओं के लिए भैया-बहनों को तैयार कर सकते हैं. मौके पर शिशु वाटिका की गीता कुमारी, नीलम अंबष्टा, पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, रूबी कुमारी समेत कई आचार्य त थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >