लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित गोमिया पंचायत के नावाडीह गांव की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. मृतक की पहचान काजल कुमारी (24 वर्ष) के रुप में हुई. काजल मूल रुप से चतरा जिले के तपेज गांव की रहने वाली थी जिसकी दो साल पहले नावाडीह निवासी श्रवण भुईंया से हुई थी. काजल की 6 माह की एक बच्ची भी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
बताया जा रहा है कि गुरुवार (30 जुलाई) को पति-पत्नी खेत में काम करने गए थे इसी दौरान किसी बाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. और इसके बाद शुक्रवार को काजल मृत अवस्था में मिली. जब इसकी सूचना काजल के मायके वालों को मिली तो, वे सीधा थाना पहुंचे और उन्होंने पति श्रवण भुइंया समेत ससुराल पक्ष के लोगों प काजल का गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया.
पति ने पत्नी के जहर खाने की बात कही
वहीं, मृतक के पति श्रवण ने पुलिस को बताया कि काजल ने जहर खाकर खुदकुशी की है. मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
