गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर निकाला मार्च, सौंपा प्रार्थना पत्र

गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर निकाला मार्च, सौंपा प्रार्थना पत्र

चंदवा़ गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मार्च निकाला गया. स्थानीय सुभाष चौक परिसर से लोग गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करो की मांग को लेकर पैदल मार्च करते स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे. यहां बीडीओ चंदन प्रसाद से मिले. उन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सह प्रार्थना पत्र सौंपा. अभियान के प्रमोद कुमार दुबे व नंदलाल अग्रवाल ने बताया कि गो सम्मान अभियान के तहत गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पूरे देश में उठायी गयी है. कार्यक्रम के तहत पूर्व में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था. इसी कड़ी में सोमवार को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है. उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर 27 जुलाई को जिला मुख्यालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसके बाद 27 फरवरी 2027 को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के समक्ष इसी मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा जायेगा. उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना व इसके लिए जन समर्थन जुटाना है. मौके पर विभाग साहू, सपना कुमारी, सविता देवी, सोनी देवी, वीणा देवी, कविता देवी, नीलम देवी, विजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मोहिनीश कुमार उर्फ विक्की, मनीष भारती, सुरेंद्र साहू, विरेंद्र पाठक, दीपक निषाद, गंगाधर साव, नीतीश तिवारी समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >