लातेहार. जिले में गुरुवार से मौसम ने करवट ली. शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद जिला मुख्यालय समेत कई प्रखंडों में झमाझम बारिश हुई. बारिश से ईद पर्व का बाजार प्रभावित हुआ. असमय हुए बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी है. जिले के मनिका, गारू समेत कई प्रखंडों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. दो दिन हुए बारिश से महुआ और आम के मंजर को काफी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा गेहूं एंव सब्जी की फसल को आंशिक नुकसान पहुंचा है. जिले के गारू प्रखंड के किसान तुलसी प्रजापति, नारायण सिंह व हरि उरांव ने बताया कि बारिश होने से अरहर समेत दलहनी फसल बर्बाद हो गया है. महुआ फसल को भी नुकसान हुआ है. धूमकुड़िया भवन के लिए वाद्य यंत्रों का वितरण किया
चंदवा़ झारखंड सरकार द्वारा धुमकुड़िया भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ चंदन प्रसाद ने किया. इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के धुमकुड़िया भवनों के प्रतिनिधियों को पारंपरिक वाद्य यंत्र उपलब्ध कराये गये. बीडीओ ने कहा कि सरकार की यह पहल जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोककला को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा. स्थानीय कला को नया मंच मिलेगा. उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे इन वाद्य यंत्रों का उपयोग सामुदायिक कार्यक्रमों, पारंपरिक उत्सवों एवं सांस्कृतिक आयोजनों में करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी परंपराओं से परिचित हो सके. कार्यक्रम के दौरान कर्मी रितेश कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
