विद्युत विभाग के शिकायत निवारण शिविर में कई मामले निष्पादित

विद्युत विभाग के शिकायत निवारण शिविर में कई मामले निष्पादित

चंदवा़ स्थानीय विद्युत सब स्टेशन परिसर में सोमवार को शिकायत निवारण शिविर लगा. इसमें काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज करायी. बिजली विपत्र में भारी गड़बड़ी व अचानक बढ़ी राशि को लेकर कई मामले सामने आये. एक उपभोक्ता का बिजली विपत्र करीब 64 लाख रुपये का आया था. एक उपभोक्ता ने छह लाख रुपये तो किसी ने ढाई लाख व कई उपभोक्ताओं ने दो महीने में 35 से 40 हजार रुपये तक बिल आने की शिकायत दर्ज करायी. शिविर में कुल 51 आवेदन मिले. 17 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया. अन्य मामलों का जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया. शिविर में मौजूद विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज व मो इरशाद उर्फ मुन्ना ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण कई ग्रामीण परेशान हो रहे थे. उनकी परेशानी हो देखते हुए विधायक प्रकाश राम की पहल पर सिर्फ बिजली विभाग की शिकायतों के लिए यह शिविर रखा गया था. बताया कि बिजली विपत्र में बड़े पैमाने पर त्रुटियों के मामले सामने आये हैं. इसकी जानकारी विधायक के दी जायेगी. विभाग की ओर से सहायक अभियंता बिरसा उरांव व जेइ विकास महतो शिविर में मौजूद थे. उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी त्रुटियों की जांच कर जल्द सुधार किया जायेगा. मौके पर लाइनमैन लक्ष्मीनारायण, अमीर खान, प्रदीप ठाकुर, धीरज कुमार समेत विद्युत कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >