जनता दरबार में जमीन की दोहरी जमाबंदी व रिश्वत के कई मामले आये

स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाया. इसमें ज्यादातर मामले जमीन विवाद संबंधित आये.

बालूमाथ. स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाया. इसमें ज्यादातर मामले जमीन विवाद संबंधित आये. दोहरी जमाबंदी व रिश्वत के के मामले सामने आये. पूर्व में लगाये गये जनता दरबार में आये आवेदन के निष्पादन की जानकारी ली. दिरीदाग निवासी अवधेश पासवान ने बताया कि दो सौ एकड़ वनभूमि की जमीन को उजाड़ कर अवैध रूप से कई लोग कब्जा कर रहे हैं.

पांच की जगह 24 डिसमिल लिखवा लिया

दुखी देवी ने बताया कि उसने पांच डिसमिल जमीन मोती रहमान के पास बेची थी, पर वह धोखे में रखकर 24 डिसमिल जमीन लिखवा लिया है. पैसा भी नहीं दिया है. अब वह भूमिहीन हो गयी है. विधायक ने इस मामले पर एफआईआर करने की बात कही. मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर के उपर से 11 हजार बोल्ट का तार गुजरने का मामला भी आये. बिजली विभाग को इसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया.

रवि सिंह ने शहर में नो एंट्री लगाने की मांग की. रामकिशन यादव ने बताया कि उसने आज तक अपनी जमीन नहीं बेची पर मेरी जमीन का रकबा घटाकर दूसरे का म्यूटेशन कर दिया गया है. विधायक श्री राम ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को मदद दिलाना है. भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी व कर्मी सुधर जाये, अन्यथा शिकायत पर बख्शे नहीं जायेंगे. अधिकारियों से सभी मामले का निष्पादन कर सूचना देने की बात कही. मौके पर बीडीओ सोमा उरांव, सीओ बालेश्वर राम, सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, कृष्ण यादव, ईश्वरी पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोग्ता, त्रिवेणी साहू, राजेंद्र चौहान, सुनील पांडेय, पप्पू सिन्हा, अशोक साव, सुनील, रामदेव साव, सहायक अभियंता दिनेश सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >