लातेहार : गारू में बढ़ती चोरी पर पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने दुकानदारों के साथ की बैठक

गारू थाना प्रभारी ने दुकानदारों के साथ बैठक कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी और रोशनी की व्यवस्था करने की अपील की।

कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट

गारू (लातेहार). गारू प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने रविवार को दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में बाजार क्षेत्र की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी.

रोशनी और सीसीटीवी लगाने की अपील

थाना प्रभारी ने दुकानदारों से दुकानों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि चोर अक्सर अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऐसे में दुकान और आसपास का क्षेत्र रोशन रखना जरूरी है. उन्होंने दुकानदारों से किसी संदिग्ध व्यक्ति या अपराधी की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की.

ये भी पढ़ें: बरवाडीह: NGT की रोक के बावजूद औरंगा नदी से रात में अवैध बालू उठाव, चेकनाका के सामने ही हो रही डंपिंग

नशेड़ी युवकों पर चोरी का आरोप

बैठक में दुकानदारों ने बताया कि नशेड़ी किस्म के कुछ युवकों द्वारा चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. दुकानदारों ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे. थाना प्रभारी ने दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी और चोरों व अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बैठक में लालबहादुर प्रसाद, विनोद प्रसाद, महाबीर साव, पिंटू, कृष्णमोहन राम, बबलू प्रसाद, बसंत कुमार, दिनेश प्रसाद समेत कई दुकानदार और स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >