लातेहार में 5 महीने से बुजुर्गों की पेंशन बंद, बैंक और ब्लॉक के चक्कर काटने को मजबूर सैकड़ों वृद्ध

लातेहार के बरवाडीह में प्रशासनिक लापरवाही के कारण सैकड़ों बुजुर्ग पांच महीने से पेंशन के लिए तरस रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला और बुजुर्गों का दर्द.

बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट

बरवाडीह (लातेहार). बुढ़ापे में जब शरीर साथ छोड़ दे और आंखें कमजोर हो जाएं, तब सरकार से मिलने वाली थोड़ी सी पेंशन ही बेसहारा बुजुर्गों का सहारा होती है. लेकिन लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में पिछले पांच महीनों से यह सहारा भी छिन गया है.

प्रशासन की ओर से गंभीरता और तकनीकी खामियों के बीच यहां के सैकड़ों वृद्ध पेंशन नहीं मिलने से परेशान हैं. पेंशन के लिए बुजुर्ग बैंक और प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं.

कुटमू की 80 वर्षीय हबीजान अंसारी का दर्द

बेतला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुटमू गांव की 80 वर्षीय बुजुर्ग हबीजान अंसारी की स्थिति पूरे प्रखंड के हालात को बयां कर रही है. उन्होंने बताया कि पिछले पांच महीनों से उनके लिए जीवन चलाना भी मुश्किल हो गया है.

हबीजान कहती हैं कि इस उम्र में काम करने की ताकत नहीं बची है. पेंशन के भरोसे ही अपनी बीमारियों की दवाइयां सहित अन्य जरूरी सामान खरीद पाती थीं. पांच महीने से एक नया पैसा खाते में नहीं आया है. इस पैसे की कमी के चलते उन्हें खाने-पीने और दवाइयों के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने बताया, "बैंक जाते हैं तो कहते हैं कि आपके खाते में पैसा नहीं आया है. इसके बाद वहां से भगा दिया जाता है. कोई हमें यह क्यों नहीं बताता कि हमारी गलती क्या है."

आधार लिंक से लेकर सर्वर तक में समस्या

जमीनी स्तर पर बुजुर्गों को कभी आधार लिंकिंग, कभी बायोमेट्रिक मिसमैच तो कभी सर्वर डाउन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण पेंशन भुगतान में देरी की बात सामने आ रही है.

  • आधार लिंकिंग में समस्या
  • बायोमेट्रिक मिसमैच
  • सर्वर डाउन

जो वृद्ध लाठी के सहारे बमुश्किल दो कदम चल पाते हैं, वे पेंशन मिलने की उम्मीद में बैंक और ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं. अक्सर उन्हें खराब रास्तों से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी शारीरिक पीड़ा और बढ़ जाती है. पांच महीने तक पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों के सामने दवा और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है.

प्रशासन से तत्काल भुगतान की मांग

वरिष्ठ नागरिकों की दुर्दशा को देखते हुए, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है. इन बुजुर्गों के खातों में पिछले पांच महीनों की रुकी हुई पेंशन राशि तुरंत जमा कराई जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: रांची में आज 12 घंटे थमेगी पानी की सप्लाई, 2 लाख लोगों की बढ़ेगी परेशानी; जानें कौन-कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >