चंदवा,पलामू: प्रखंड के पूर्वी पंचायत अंतर्गत कुसूमटोला निवासी प्रेमदान एक्का (50 वर्ष) पिछले एक सप्ताह से लापता हैं. परिजनों के अनुसार, सात अगस्त की रात वह घर से कहीं निकल गए थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है.
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन प्रेमदान एक्का की कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद मामले की लिखित सूचना चंदवा थाना को दी गयी.
आर्थिक तंगी से परेशान थे
पंचायत के मुखिया रंजीत उरांव ने बताया कि प्रेमदान एक्का पेशे से चालक हैं. पिछले लंबे समय से आर्थिक तंगी और काम नहीं मिलने के कारण वह परेशान चल रहे थे. इसी बीच सात अगस्त की रात वह घर से निकल गए. इसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है.
परिजनों ने प्रेमदान एक्का की सकुशल वापसी की गुहार पुलिस से लगायी
