ऐतिहासिक होगी क्षत्रिय गौरव एकता मंच की रैली : प्रवीण सिंह

ऐतिहासिक होगी क्षत्रिय गौरव एकता मंच की रैली : प्रवीण सिंह

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के बानपुर मोहल्ला स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक रामजनम प्रसाद सिंह के आवास पर सोमवार को क्षत्रिय गौरव एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक हुई. सरयू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 15 मार्च को रांची में होने वाली राज्यस्तरीय क्षत्रिय गौरव रैली की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. राजनीतिक और सामाजिक उपेक्षा पर होगा मंथन : बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि रांची की रैली ऐतिहासिक होगी. इसके माध्यम से समाज अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेगा. वहीं, मंच के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार खुले मैदान में समाज का इतना बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है. यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से हो रहे नुकसान के खिलाफ एक वैचारिक क्रांति है. उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से ””””छतरी”””” की तरह सभी वर्गों को संरक्षण देता आया है, लेकिन आज हमारे स्वर्णिम इतिहास को मिटाने का प्रयास हो रहा है. दिग्गज नेताओं का होगा जुटान : रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और वैशाली सांसद लवली आनंद शामिल होंगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि लातेहार जिले से हजारों की संख्या में समाज के लोग रांची कूच करेंगे. बैठक में ये थे मौजूद : मौके पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ एसके सिंह, सेवानिवृत्त डीडीसी सुरजीत कुमार सिंह, जय कुमार सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, अरुण सिंह, नंदू सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, भानु प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, अश्विनी सिंह, अजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, वारिश सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, लाल आशिष नाथ शाहदेव समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >