अनियंत्रित कार ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत, एक घायल

सूचना के बाद देर रात चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार लोहरसी गांव निवासी बीरेंद्र महतो व संदीप सिंह एक बाइक (जेएच-19ए-1420) पर सवार होकर दोस्तों के फोन के बाद घर से निकले थे. इस क्रम में माल्हन की ओर से चंदवा आ रही एक तेज गति की कार (जेएच-01एस-5467) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

Jharkhand news, latehar news चंदवा : चंदवा-माल्हन-मैक्लुस्कीगंज पथ स्थित लोहरसी गांव के समीप मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान बीरेंद्र महतो (पिता- जगरूप महतो, लोहरसी, चंदवा) के रूप में की गयी. वहीं घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद काफी देर तक घायलों को किसी की मदद नहीं मिली.

सूचना के बाद देर रात चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार लोहरसी गांव निवासी बीरेंद्र महतो व संदीप सिंह एक बाइक (जेएच-19ए-1420) पर सवार होकर दोस्तों के फोन के बाद घर से निकले थे. इस क्रम में माल्हन की ओर से चंदवा आ रही एक तेज गति की कार (जेएच-01एस-5467) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

घटना के बाद कार सवार युवक भागने में सफल रहे. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. देर रात पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया व संदीप सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घटना का सूचना मिलते घर में कोहराम मच गया. रो-रो कर सभी परिजनों का बुरा हाल है. बुधवार को अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >