प्रदीप यादव की रिपोर्ट
हेरहंज (लातेहार). प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक कर्मा पर्व को लेकर प्रखंड में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. चीरू पंचायत के बरहमोरिया बस स्टैंड चौक के पास धूमधाम से कर्मा पर्व मनाने और ऐतिहासिक जतरा मेला आयोजित करने को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रॉकी कुमार लोहरा ने की.
मेला संचालन के लिए समिति का गठन
बैठक में 24 सितंबर को बरहमोरिया में जतरा मेला आयोजित करने पर सहमति बनी. मेला का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन कराने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया. इसमें संदीप कुमार भगत को अध्यक्ष, भोला लोहरा को सचिव और रॉकी कुमार लोहरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
संयोजक की जिम्मेदारी विनोद भगत और महेंद्र भगत को
कार्यकारी अध्यक्ष आशीष उरांव, उपाध्यक्ष रामू भगत, मुकेश भगत, अनोज उरांव, मणिलाल उरांव, शानू गंझू, संजय गंझू और अनु भगत बनाये गये. संयोजक की जिम्मेदारी विनोद भगत और महेंद्र भगत को दी गयी. उपसचिव के रूप में रवि उरांव, शिवदयाल लोहरा, संजय कुमार रवि और मनु गंझू को चुना गया.
संरक्षक मंडल का भी गठन
संरक्षक मंडल में मनोज भगत, केदार राम, उगन लोहरा और जलेश्वर भगत को शामिल किया गया. उप कोषाध्यक्ष बीरबल भगत, अशोक साव और नरेश उरांव बनाये गये. सदस्य के रूप में गौतम गंझू, झुना गंझू, मनु भुइयां, सचिन राम, कर्मदेव गंझू, संदीप उरांव, चंद्रदेव उरांव, रवींद्र भगत, निरंजन उरांव और अनुज उरांव को शामिल किया गया.
