लातेहार में जमिअत उलेमा-ए-हिंद का प्रशिक्षण कार्यक्रम, समाज सुधार और शिक्षा पर दिया जोर

इटके जामा मस्जिद में जमिअत उलेमा-ए-हिंद द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित. समाज सुधार, शिक्षा और अमन-शांति के लिए कार्यकर्ताओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी.

बारियातू (लातेहार). लातेहार के बारियातू प्रखंड के इटके गांव में जमिअत उलेमा-ए-हिंद ने शनिवार शाम जामा मस्जिद परिसर में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता लातेहार अध्यक्ष मौलाना मो जियाउल्लाह मजाहिरी ने की.

प्रशिक्षण में जमिअत उलेमा के उद्देश्यों के बारे में बताया गया. साथ ही, समाजहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई ताकि वे लोगों तक पहुँच सकें. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना तबरेज रहमानी, विशिष्ट अतिथि झारखंड अध्यक्ष मौलाना अब्दुल कयूम कासमी, सचिव हाजी शाह ओमैर, सहायक सचिव मुफ्ती कमर आलम कासमी और जिला महासचिव मौलाना अब्दुल वाजिद रहमानी चतुर्वेदी मौजूद थे.

शिक्षा और समाज सुधार पर जोर

मौलाना रहमानी ने संगठन के उद्देश्य और गतिविधियों पर प्रकाश डाला. कहा कि शिक्षा की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है. संगठन के कार्यक्रम और समाज सुधार से जुड़े कार्यों को जमीनी स्तर पर लाने और इमाम, उलेमा तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की.

झारखंड अध्यक्ष मौलाना कासमी ने कहा कि संगठन समाज सुधार, शिक्षा, चिकित्सा, मानव सेवा और अमन-शांति की स्थापना के लिए कार्य करता रहा है.

दो लोगों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश सचिव हाजी ओमैर और लातेहार उपाध्यक्ष ने संगठन के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी. टोंटी पंसस मो होजैफा को जिला सचिव और मासियातू निवासी हाफिज अब्दुल मजिद को जमिअत उलेमा-ए-तनजीम कमेटी का जिला सचिव बनाया गया.

ये भी पढ़ें: रांची में आज 12 घंटे थमेगी पानी की सप्लाई, 2 लाख लोगों की बढ़ेगी परेशानी; जानें कौन-कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >