योजनाओं का लाभ लाभुकों तक ससमय पहुंचाने का निर्देश

योजनाओं का लाभ लाभुकों तक ससमय पहुंचाने का निर्देश

चंदवा़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने की. बैठक में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. सबसे पहले चेटर पंचायत के जविप्र दुकानदार जंग बहादुर उरांव एवं फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में एनएफएसए, ग्रीन कार्डधारियों को मिलने वाले राशन, नमक, चना दाल तथा धोती-साड़ी-लूंगी योजना मद के तहत सामग्री उठाव व वितरण की स्थिति की जानकारी ली गयी. पदाधिकारी ने सभी विक्रेताओं से बारी-बारी वितरण व्यवस्था की जानकारी ली. योजनाओं का लाभ लाभुकों तक ससमय पहुंचाने का निर्देश दिया. कहा कि लाभुक को राशन से वंचित नहीं रहना पड़े, इसके लिए सभी विक्रेताओं को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की जरूरत है. धोती, साड़ी और लूंगी का उठाव कर समय पर वितरण करें. बैठक में ई-केवाइसी, आधार सीडिंग तथा मोबाइल सीडिंग कार्य की भी समीक्षा की गयी. बैठक में गोदाम ऑपरेटर संजय यादव, विक्रेता रामकृष्ण मिश्रा, शाहिद खान, आशीष सिंह, संतोष कुमार, गणेश बरई, विजेंद्र प्रसाद, संतोष मेहता, सबीर खातून, कलावती देवी, सुनीता देवी, सरजू राम, धर्मराज कुमार, दामोदर उपाध्याय सहित प्रखंड के सभी जविप्र विक्रेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >