लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में आधारभूत संरचना व भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने बनहरदी कोल ब्लॉक (पीवीयूएनएल), पथ निर्माण विभाग, एनएमएल और एनटीपीसी सहित अन्य परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने एफआरए, एनओसी और भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई कर इनके निष्पादन का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की गयी भूमि के लंबित मुआवजे के भुगतान की भी समीक्षा की और रैयतों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि देने को कहा. उन्होंने सीओ से अंचलवार चल रही परियोजनाओं और भूमि मामलों की जानकारी ली और सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, एलआरडीसी प्रभात कुमार, एसडीओ दिनेश कुमार, डीटीओ उमेश मंडल, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत सभी सीओ व कोल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. सांसद प्रतिनिधि ने किया विद्यालय का उद्घाटन
बालूमाथ़ प्रखंड के भगिया पंचायत अंतर्गत केरी गांव में उत्कर्ष विद्या निकेतन स्कूल का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सोमवार को किया. प्रधानाचार्य राहुल कुमार ने बताया कि बालूमाथ से केरी गांव की दूरी 15 किमी से अधिक है. इस कारण स्थानीय बच्चों को बहुत दूर जाकर अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो पाती थी. हमारा उद्देश्य है कि गांव में भी हम बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराए. मौके पर शिक्षक शशि कुमार, गुड्डू मिश्रा, महेश भुइयां, वीरू भगत, राजेंद्र भगत, शोभा देवी, किशोर साव, अशोक साव, सौरभ कुमार, मनीष कुमार, अरविंद कुमार, विवेक महतो, महेंद्र साव, उमेश साव, राजेश पांडेय, नीतीश कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
