जेपीएससी की परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

वरीय संवाददाता. लातेहार. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. यह परीक्षा 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित होगी, प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक. जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और गांधी इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी केंद्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, डीटीओ उमेश मंडल, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. सहायक अध्यापकों ने विधायक प्रतिनिधि को सौंपा मांग पत्र बरवाडीह. झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह की अनुपस्थिति में यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह को मांग पत्र सौंपा. प्रदेश महासचिव संजीव कुमार, बबलू सिंह और शकील खान के नेतृत्व में सहायक अध्यापकों ने आकलन प्रमाण पत्र जारी करने, आकलन परीक्षा को टीइटी के समकक्ष मान्यता देने, क्षेत्रीय भाषाओं जैसे अंगिका, मगही और भोजपुरी को शामिल करने, वर्ष में कम से कम दो बार टीईटी परीक्षा आयोजित करने तथा वर्ग 1 से 5 के लिए न्यूनतम योग्यता इंटर पास करने जैसी मांगें रखीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >