अस्पताल व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, गंदगी देख भड़के

अस्पताल व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, गंदगी देख भड़के

बालूमाथ. उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर ओपीडी और उपस्थिति पंजी की जांच की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार को ट्रामा सेंटर की स्थिति सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने का निर्देश दिया. इसके बाद प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीसी परिसर में गंदगी देखकर भड़क गये और बीडीओ सोमा उरांव व सीओ बालेश्वर राम को जमकर फटकार लगायी. प्रखंड कार्यालय परिसर में अनावश्यक भीड़ पर नाराज दिखे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिचौलियों पर लगाम लगायें और आम जनता के कार्यों में पारदर्शिता बरतें. डीसी ने जनगणना प्रशिक्षण केंद्र का भी जायजा लिया और प्रगणकों को मकान सूचीकरण कार्य में कोताही न बरतने की हिदायत दी. रसोई गैस वितरण में डीएसी बना सिरदर्द, सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता परेशान

बेतला. रसोई गैस वितरण में पारदर्शिता के लिए लागू डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) अब उपभोक्ताओं की मुसीबत बन गया है. अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच गैस आपूर्ति प्रबंधन के लिए अनिवार्य इस सिस्टम में तकनीकी खामियों के कारण समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. बुकिंग के बाद ओटीपी नहीं आने से बेतला क्षेत्र के कई परिवारों के चूल्हे जलना मुश्किल हो गया है. विशेषकर बुजुर्ग और साधारण फोन वाले ग्रामीण अधिक परेशान हैं. एजेंसी संचालकों के अनुसार, मुख्य सर्वर डाउन होने से ओटीपी नहीं जा रहा और बिना कोड के सिस्टम डिलीवरी स्वीकार नहीं करता. समस्या होने पर उपभोक्ता एजेंसी में अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >