बरवाडीह. पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार की शाम प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप परिसर में कांग्रेस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद ने किया. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया. नेताओं ने कहा कि ईंधन के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. महंगाई बढ़ने से परिवहन, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी हो गयी हैं, जिससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों का जनजीवन बेपटरी हो गया है. कार्यकर्ताओं ने सरकार से जनहित में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को तत्काल कम करने की मांग की है. इस मौके पर प्रदेश सचिव रवींद्र राम, जिला महासचिव रामनरेश यादव, सुरेश मिश्रा, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, रामदेव राम, मनान अंसारी और पूर्व मुखिया हुलास सिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे.
अंचल कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन
अंचल कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन
