भारी बारिश के बीच वज्रपात, दो पशुधन की मौत
भारी बारिश के बीच वज्रपात, दो पशुधन की मौत
चंदवा़ प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिन से बेमौसम बारिश और तेज हवा ने जन जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. शनिवार की सुबह बारिश के बीच डुमारो पंचायत के निंद्रा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसान के पशुधन की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे किसान कमला मुंडा अपने बैल तथा गणेश मुंडा अपनी दुधारू गाय को चराने के लिए खेत की ओर ले गए थे. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. वज्रपात की चपेट में आने से दोनों पशुधनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद दोनों किसान के घर में शोक व्याप्त है. पशुधन की मौत से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है. भुक्तभोगी किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है. पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति आज
मनिका. प्रखंड के पुरनी पल्हैया गांव स्थित श्री महावीर मंदिर परिसर में आयोजित नौ कुंडीय पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार समारोह का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा. पिछले चार दिनों से धार्मिक अनुष्ठान जारी है. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे है. आयोजन समिति के लोगो ने बताया कि सुबह सात बजे से महायज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया है. रविवार को पूर्णाहुति के बाद दोपहर एक बजे देव कन्या पूजन तथा भंडारा का आयोजन किया गया है. इसके बाद शाम 6 बजे दीप महायज्ञ एवं टोली विदाई कार्यक्रम के साथ समारोह का समापन किया जाएगा. आयोजन से आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का वातावरण बना है. आचार्य रमेश दुबे व संरक्षक नामेश्वर सिंह के अलावे गायत्री परिवार पल्हैया तथा पूरनी पल्हैया के लोग महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं.