जंग के बीच गैस की किल्लत, परेशानी

जंग के बीच गैस की किल्लत, परेशानी

चंदवा़ अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच पेट्रोलियम पदार्थ एवं गैस किल्लत के आसार दिख रहे है. हालांकि, चंदवा में पेट्रोलियम एवं गैस किल्लत नहीं दिखी है पर, त्योहारों के बीच गैस की मारामारी बढ़ गयी है. चंदवा में श्री राम भारत गैस एजेंसी का ऑफिस सोमवार को बंद था. गोदाम में भी ताला लगा था. जांच के बाद पता चला कि गैस उपलब्ध नहीं है. कार्यालय बंद रहने से आम लोगों के बीच गैस नहीं होने की चर्चा होने लगी थी. ईद, सरहुल, रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहार को लेकर उपभोक्ता परेशान दिख रहे हैं. उपभोक्ताओं ने कहा कि कार्यालय में ताला लगा है, किसी भी कर्मी से उनकी बात नहीं हो पा रही है. ऐसे में गैस उपलब्ध होने या नहीं होने की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. वहीं, ग्रामीण वितरक शाहदेव एचपी गैस एजेंसी बारी को लेकर भी उपभोक्ताओं के बीच संशय की स्थिति बनी है. पैनिक न हों, मंगलवार से मिलेगा गैस : संचालक : रसोई गैस की कमी को लेकर श्री राम भारत गैस एजेंसी के प्रो अमित कुमार ने बताया कि लोग पैनिक न हों. सोमवार को एजेंसी में गैस उपलब्ध नहीं था, पर मंगलवार को हर हाल में उपभोक्ताओं को गैस देने की कोशिश रहेगी. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद ओटीपी बताने के बाद ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो पायेगी. उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी तत्पर है, लोग परेशान न हों. वहीं, एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर ने बताया कि उनके पास गैस का स्टॉक उपलब्ध है. बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन के बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग होगी. उनके यहां ओटीपी की समस्या आ रही है. ओटीपी नहीं मिलने के कारण बुकिंग में परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >